कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र सत्य का आईना*

 

* कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र सत्य का आईना*

सक्ती/- घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही कांग्रेस सरकार की उपलब्धि
जिला में युवा, महिला, किसान, श्रमिक हर वर्ग दुखी व पीड़ित, कांग्रेस की करनी व काले कारनामों का जनता जनार्दन देगी जवाबराहुल गाँधी छत्तीसगढ़ मे महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, अनाचार पर एक शब्द नहीं बोलते,  संवेदनहीन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक खिलावन साहू ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार व जनता से छल करने वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। एक भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो भूपेश सरकार के कुशासन से पीड़ित व दुखी न हो। घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही नाकाम कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्ट व पूर्णतः विफल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप ।पत्र जारी किया है, उसका एक-एक शब्द सत्य का आईना है, जो भूपेश सरकार के काले चेहरे को उजागर कर रहा है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी भाजपा के आरोप पत्र पर पूर्व विधायक खिलावन साहू ने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र कांग्रेस के काले कारनामों का दस्तावेज है, जिसे प्रदेश की जनता को बताना है। राहुल गाँधी छत्तीसगढ़ आते हैं लेकिन प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, अनाचार की घटनाओं पर एक शब्द नहीं बोलते। पौने पांच साल के कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। लगातार दिल दहलाने वाली रोज़ हो रही घटनायें सच्चाई बयां कर रही है। जिस पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी संवेदनहीन बना हुआ है। सक्ती विधानसभा केपूर्व विधायक खिलावन साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हो रहे लगातार घोटालों ने प्रदेश व जिले के विकास को अवरूद्ध कर दिया है। युवा,महिलायें,बुजुर्ग, किसान,श्रमिक सभी मौजूदा सरकार से परेशान हैं। झूठे वायदों की बुनियाद पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने जनता के सामने केवल झूठ ही परोसा है। बुजुर्गों को पेंशन, महिला स्वसहायता समूहों, किसानों की कर्ज माफी इसका जीवंत उदाहरण है। शराब घोटाला, गोठान घोटाला, चांवल घोटाला, गोबर घोटाला आदि की लंबी सूची है,जो प्रदेश की जनता के समक्ष है। सट्टा बाजी तक में कांग्रेस सरकार लिप्त है।
भाजपा जिला सक्ती के पूर्व विधायक खिलावन साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार की करनी व कारनामे ही उसकी पराजय का कारण बनेंगे। जनता का विश्वास तोड़ने वाली कांग्रेस की सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता आसन्न विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। भाजपा ने प्रदेश में 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाया था, कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारु राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है, जो विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलायेगा।