भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी चंद्रपुर विधानसभा का बैठक आयोजित
*भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी चंद्रपुर विधानसभा का बैठक आयोजित*
सक्ती/- भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी चंद्रपुर विधानसभा का बैठक आयोजित किया गया कार्यक्रम में जशपुर से दिनांक 15 सितंबर को निकलकर रतनपुर बिलासपुर में दिनांक 28 सितंबर को समाप्त होने वाली परिवर्तन यात्रा जिसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल कर रहे है, तथा प्रत्येक आम सभा में एक केंद्रीय मंत्री का भी उद्बोधन होना है, जो चंद्रपुर विधानसभा में दिनांक 23 सितंबर को अड़भार मंडल में दोपहर 1 बजे बोडासागर में प्रवेश करेगी जहा उनका भव्य स्वागत की जायेगी उसके उपरांत डभरा में दोपहर 2 बजे आम सभा की जायेगी , सभा के बाद यात्रा चंद्रपुर में शाम 4 बजे स्वागत सभा किया जाएगा इसके बाद यात्रा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में प्रवेश करेगी, उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति तय करने तथा दिनांक 20 सितंबर को नव मतदाता सम्मेलन एवम पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव का पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा मालखरौदा में दोपहर 2 बजे होना सुनिश्चित हुवा है उक्त दोनों कार्यक्रम की तैयारी हेतु कोर कमेटी चंद्रपुर का आवश्यक बैठक संपन्न हुआ, कार्यक्रम में भाजपा जिला सक्ति के संगठन प्रभारी श्री गुरुपाल भल्ला , शक्ति जिला के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा एवं विधानसभा जयजयपुर के प्रभारी श्री विवेक रंजन सिन्हा जी, प्रदेश कार्यसमिति (विशेष आमंत्रित) सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, जिला उपाध्यक्ष पीतांबर सिंह पटेल, विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री नेतराम चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत अजगल्ले, डभरा मंडल के अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, कोटमी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, मालखरौदा मंडल के अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रुद्र मेहर, अड़भार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा सिंहदेव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री कवि शरण वर्मा उपस्थित रहे
