“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” से सशक्त होगी नारी, समृद्ध होगा भारत : लोकेश साहू*

*“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” से सशक्त होगी नारी, समृद्ध होगा भारत : लोकेश साहू*

*जैजैपुर -* जैजैपुर विधानसभा के तेज तर्रार युवा नेता भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा लोकेश साहू ने बताया सशक्त होगी नारी, समृद्ध होगा भारत आज लोकसभा में पारित हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से देश में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक नए अध्याय का आह्वान हुआ है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास का समर्थन करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज अपने शाश्वत संकल्प को सिद्ध कर दिखाया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं की मान, सम्मान और उनके उत्थान तथा कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के उत्कृष्ट नेतृत्व में “महिला आरक्षण बिल” रिकॉर्ड 454 मतों के साथ लोकसभा से पास हो गया।
देश व प्रदेश की महिलाओं को ऐतिहासिक एवं शानदार तोहफा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।