*गांधी जयंती 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित*

*गांधी जयंती 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित*

सक्ती /- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी  नूपुर राशि पन्ना ने गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को शुष्क दिवस घोषित किया है। गांधी जयंती के अवसर पर एक दिवस के लिए सक्ती जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकान अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2(घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), देशी मदिरा सी.एस. 2 (घघ कंपोजिट) को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

Narayan Rathore Editor

You may have missed