भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*मामला सड़क निर्माण एवं किसानों को मुआवजा देने के विषय में चक्का जाम*

 *ना किसानों को मुआवजा मिला और ना ही अब तक सड़क बनी, आवाज उठाने वालों की हो गई गिरफ्तार*

सक्ती मालखरौदा /- जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जिले के भारतीय जनता पार्टी को भारी पढ़ गया हैं। सड़क निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चक्का जाम किए जाने पर पुलिस द्वारा भाजपा सक्ति अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को दिनांक 6 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। हालांकि उन्हें मुचालक पर छोड़ दिया गया है।
गिरफ्तारी के संबंध में भाजपा सक्ति जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की शासन में एडीबी द्वारा जिले के जैजैपुर से मिशन चौक मालखरौदा तक एवं छोटे सीपत से गोबरा तक, टुंडर, भद्री चौक से सक्ति तक नए मार्ग बनाएं जा रहे हैं, जिसके निर्माण पर आनावश्यक देरी की जा रही है। साथ ही निर्माण कार्य में भी जमकर भ्रष्टाचारी किया गया है। किसानों के अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया गया जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है, जिसके विरोध में भाजपा द्वारा 13 जून 2023 को मिशन चौक मालखरौदा में चक्का जाम किया गया था। प्रशासन द्वारा सड़क बनाने एवं किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, पर ना तो अब तक रोड बनाया गया और ना ही किसानों को मुआवजा दिया गया है ऊपर से जब भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही है तो कांग्रेस सरकार द्वारा गिरफ्तारी करवाई जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार को गरीबों की, किसानों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है, वह केवल भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हैं। क्षेत्र की जनता भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की असलियत को पहचान गई है, वे इस बार परिवर्तन लाने की ठान चुकी है। आगे कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार जिले के सभी रोड को अच्छे से बनवा दें , सभी किसानों को मौज दे दे, तो हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।