*सीसी रोड निर्माण का राशि आहरण करने पर रोक लगाते हुए तत्काल जांच करने सीईओ को लिखित शिकायत पेश किया*
*सीसी रोड निर्माण का राशि आहरण करने पर रोक लगाते हुए तत्काल जांच करने सीईओ को लिखित शिकायत पेश किया*
*अधिकारियों के मिलीभगत के कारण ग्रामीणों में पनप रहा रोष*
*मामले मे इंजिनियर सहित जांच टीम पर मिलीभगत कर अनियमियता के मामलें को निपटाने का आरोप*
*मांग:- पुनः जांच में लीपापोती करने वाले पहले के जांचधिकारियों को किया जाए बाहर*
*ग्राम पंचायत सकर्रा का भ्रष्टाचार का मामला*

सकर्रा मालखरौदा/- मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत सकर्रा में सीसी रोड की अनियमिता को लेकर निर्माण कार्य का राशि आहरण पर रोक लगाते हुए तत्काल जांच करने सीईओ मालखरौदा को लिखित आवेदन पेश किया गया है। सीईओ मालखरौदा को आवेदक उमाशंकर साहू ने लिखित शिकायत पेश कर चंदैनी तालाब से कैलाश बरेठ खेत की ओर सीसी रोड निर्माण का राशि आहरण पर तत्काल रोक लगाते जांच करने की मांग की गई है। बताया कि जनपद पंचायत मालखरौदा में उक्त सीसी रोड निर्माण में अनियमितता के संबंध में 26 जून 2023 एवं 21 सितंबर 2023 को शिकायत किया जा चुका है। उन्होंने अनियमितता के संबंध में आरोप में बताया कि सरपंच सचिव द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य चंदैनी तालाब से कैलाश बरेठ खेत ओर कराई गई है। जिसको स्टीमेट से हटकर सिर्फ 3 से 4 एवं 5 इंच ही बनाया गया है।
मिलीभगत:- शिकायत के बावजूद संबंधित इंजिनियर व एसडीईओ ने मूल्यांकन सत्यापन कर दिया

मामलें के जांच मे उक्त सीसी रोड के शिकायत होने के बावजूद बिना जांच हुए संबंधित इंजीनियर मरावी एवं एसडीओ द्वारा आंख बंद कर मूल्यांकन सत्यापन कर दिया गया जिस आरोप पर अधिकारियों के कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठ रही है। इस स्थिति मे मिली भगत के संदेह को इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं सरपंच सचिव के साथ-साथ सीसी रोड भ्रष्टाचार में मरावी इंजीनियर एवं एसडीओ पर संलिप्तता का ख़ास आरोप नाराज ग्रामीणों ने लगाया है।उक्त आरोप मे सीईओ द्वारा उक्त सीसी रोड शिकायत जांच टीम में नियम विरुद्ध भ्रष्टाचार में संलिप्त मरावी इंजीनियर एवं देवलाल बंजारे को जांच टीम में शामिल किया गया है। लेकिन शिकायतकर्ता के उपस्थिती में आज दिनांक तक जांच नही किया गया है। उन्होंने ने कहा है की सरपंच सहित सरपंच सहित इंजीनियर एवं एसडीओ के खिलाफ शिकायत का स्वतंत्र एवं पारदर्शिता उसके उपस्थिति में जांच की जाए। शिकायत सही पाई जाती है तो मामलें मे संलिप्त अधिकारी कर्मचारी के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए वहीं आवेदक ने कहा है कि जब तक उसके उपस्थिति में पारदर्शिता जांच नहीं हो जाती इसके पूर्व राजनीतिक दबाव को प्राथमिकता देते हुए राशि आहरण किया जाता है तो संपूर्ण जवाबदारी सचिव ग्राम पंचायत सकर्रा एवं सीईओ की होगी।
_____आरोप:- पहले भी नियम विरुद्ध बोर खनन कार्य पर अधिकारियों ने मिलीभगत कर निपटा दिया मूल्याकंन,सत्यापन
पहले भी नियम विरुद्ध कार्य में राजनितिक दाबव से अधिकारीयों ने मिलीभगत से मूल्यांकन सत्यापन के कार्य को निपटा दिया। आरोप में बताया की नियम विरुद्ध सुमित राजपूत अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग मालखरौदा एवं ओमप्रकाश मरावी सब इंजीनियर द्वारा नियम विरुद्ध बिना प्रमाणिक दस्तावेज के दूसरे जगह जनपद सदस्य टिकेश्वर चंद्रा के निजी घर कोला में बोर खनन एवं पंप स्थापना पानी टंकी के निर्माण को मूल्यांकन सत्यापन किया गया है जिस पर भी मिलीभगत व् लेनदेन कर मूल्याकन सत्यापन को निपटा देने की संदेह हो हो रही है। जिसकी भी शिकायत लंबित है। शिकायत के सभी कंडिका क्रमांक 1 से 2 तक गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है वही ग्राम पंचायत सकर्रा में आगामी इसी मामलें के जांच मे टीम गठित से बाहर करने की भी बात कही गई है।
