*कुम्हारी में सार्वजनिक दुर्गोत्सव एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन*
भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ
बेल्हाडीह-जेठा:- दिनेश साहू

जेठा। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर कुम्हारी (पठान) में शारदीय नवरात्र एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ हुआ, कलश यात्रा में गांव की महिलाएं एवं लड़कियां बड़ी संख्या में शामिल हुए जिन्होंने सर पर कलश लेकर यात्रा को सफल बनाया। 15 अक्टूबर से श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ हुआ है जो 24 अक्टूबर तक चलेगा।आयोजक समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधिवत निर्धारित तिथि व समय पर दुर्गा पूजा व पंडित अशोक कृष्ण जी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। 22 अक्टूबर रविवार को महाष्टमी गौरीपूजन, हवन, 23 अक्टूबर सोमवार को चढ़ोतरी, कथा विश्राम तो वही 24 अक्टूबर मंगलवार को दुर्गा झांकी और मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। बता दे की कुम्हारी (पठान) में लगातार 22 वर्षों से नवरात्रि के पावन पर्व पर सार्वजनिक दुर्गोत्सव एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, आयोजक समिति व गांव के लोगों द्वारा नवरात्र आयोजन को लेकर विशेषता तैयारियां की जाती है, मूर्ति स्थापना के लिए पंडाल सजाया जाता है, कथा श्रोताओं के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाती है, प्रत्येक वर्ष बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है साथ ही क्षेत्र के लोगों को आयोजन में शामिल होने विशेष रूप से आमंत्रित भी किया जाता है।
