*सक्ती (छत्तीसगढ़) के संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा को मिलेगा महाकाल साहित्य सम्मान*

*शब्द सृजन संस्थान का महाकाल साहित्य उत्सव उज्जैन में*

*सक्ती (छत्तीसगढ़) के संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा को मिलेगा महाकाल साहित्य सम्मान*

 

सक्ती/- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिये समर्पित संस्था शब्द सृजन संस्थान गाजियाबाद दिल्ली (पंजी.) के द्वारा आगामी 25 नवम्बर को महाकालेश्वर की पावन भूमि पर महाकाल साहित्य उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें देश के कोने- कोने से साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं।

संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने बताया कि शब्द सृजन संस्थान के द्वारा आगामी 25 नवम्बर को *महाकाल साहित्य उत्सव*मनाया जाएगा जिसमें देश के अनेक साहित्यकार प्रतिभाग करेंगे। इस बार संस्था के द्वारा आध्यात्मिक चेतना के लिये *द्वादश ज्योतिर्लिंग* विषय पर कविताएं संकलित की गयी हैं।प्रत्येक प्रतिभागी कवि- कवयित्री ने एक ज्योतिर्लिंग पर अपनी लेखनी चलाई है। इन सभी कविताओं से एक अभूतपूर्व काव्य ग्रन्थ तैयार किया गया है जिसका नाम *द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा* रखा गया है। इस ग्रन्थ का भव्य लोकार्पण भी महाकाल की नगरी उज्जैन में संपन्न होगा।


इस ग्रन्थ में अपनी रचना से योगदान देने वाले कवि संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा को
1- *मल्लिकार्जुन, ज्योतिर्लिंग,*
2- *महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग,*

3- *विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग,*
4- *रामेश्वर ज्योतिर्लिंग* और
5- *ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग* इस प्रकार कुल पांच ज्योतिर्लिंगों की महिमा गान रचनाओं के लिए इस समारोह में
*महाकाल साहित्य सम्मान* से अलंकृत किया जायेगा।

ज्ञातव्य रहे कि संस्थान द्वारा इससे पूर्व
*1- भारत के इक्कीस परमवीर*
*2-भारत के भारतरत्न* और
*3-भारत के अशोक चक्र*
विजेता जैसे कालजयी ग्रन्थों का प्रकाशन किया जा चुका है जिन्हें काफी प्रसिद्ध मिली है।

महाकाल साहित्य उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया (मुंबई), सचिव ब्रज माहिर (फरीदाबाद), कोषाध्यक्ष (गार्गी कौशिक), कार्यकारिणी के सदस्य रजनीश स्वछंद (दिल्ली), जयराम शर्मा(जालन्धर), डॉ बिनोद कुमार हसौड़ा (दरभंगा), नलिनी शर्मा कृष्ण (अहमदाबाद) और अलंकरण प्रभारी रचना गोयल (फरीदाबाद) आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Narayan Rathore Editor