*भाजपा प्रत्यासी कृष्णकांत चन्द्रा के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब*
*भाजपा प्रत्यासी कृष्णकांत चन्द्रा के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब*

सक्ती/ जैजैपुर। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णाकांत चंद्रा दिनांक 20 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुरा, सिरली, कोहारीपठान, हरदी, बिछिया, आमापाली, कोसमपाली, झालरौंदा में जन संपर्क करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामों के घर-घर जाकर ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए उनका आशीर्वाद लिया, जहां ग्रामवासियों ने उनका का पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया। कृष्णकांत चंद्रा द्वारा ग्राम स्थित सतनाम धर्म के प्रतीक जैतखाम और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का पूजा अर्चना किया। श्री चंद्रा के साथ जन संपर्क अभियान में सैकड़ो ग्रामवासी शामिल होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आए।
कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि इस बार आप सभी भाजपा पार्टी को जिताकर सेवा का एक मौका दें और भाजपा पार्टी निश्चित रूप से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएगी क्योंकि भाजपा का सरकार पहले से ही केंद्र में है ही और आने वाले समय में प्रदेश में भी भाजपा का सरकार बनेगी तब नरेंद्र मोदी जी डबल इंजन से काम करेंगे । ऐसे समय इस क्षेत्र में भी भाजपा का विधायक होने से इस क्षेत्र का विकास होना सुनिश्चित है।

Narayan Rathore Editor
