नगर अधिष्ठात्री मां महामाई मंदिर में अष्टमी पर आयोजित हवन में राज परिवार से धर्मेंद्र सिंह हुए शामिल
नगर अधिष्ठात्री मां महामाई मंदिर में अष्टमी पर आयोजित हवन में राज परिवार से धर्मेंद्र सिंह हुए शामि
मां महामाई का दरबार नगर के साथ ही अंचल के लोगों का आस्था का केंद्र है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती जागरण पर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी पर भव्य हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व मुख्य यजमान कुमार धर्मेंद्र सिंह के साथ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल व नगर के अधिवक्ता लीलाधर चंद्रा, पत्रकार अजय अग्रवाल, अजय सिंघल, नान्हू भांचा पार्षद, बंटी शर्मा आदि शामिल हुए जिन्हें राज पुरोहित पंडित संजय पांडे ने श्रद्धा पूर्वक हवन पूजन वआरती कराया।
इस अवसर पर राज परिवार के प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए नगर वासियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। तब अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नवरात्रि पर मंदिर में माता रानी के हवन_पूजन के कुशल व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंधन समिति एवम् राजपरिवार के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए कहा कि मां महामाई का दरबार नगर के साथ ही अंचल के लोगों के आस्था का केंद्र है।
आज महाष्टमी पर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से माता रानी के दर्शन हेतु लोगों का तांता लगा रहा जिसे व्यवस्थित करने मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव रोहित देहारे व कोषाध्यक्ष अमित शर्मा के साथ कार्यकर्ता मशक्कत करते नजर आ रहे थे।
