*छत्तीसगढ़ की सक्ती जिला में दहाड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव*

*छत्तीसगढ़ की सक्ती जिला में दहाड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव*

*भाजपा के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, किया सक्ती प्रदर्शन*

सक्ती/- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की उपस्थिति में 25 अक्टूबर को सक्ती जिले के कलेक्टर कार्यालय जेठा में भाजपा प्रत्याशी खिलावन साहू, कृष्णकांत चंद्रा एवं श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने क्रमशः सक्ती, जैजैपुर व चंद्रपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पूर्व नंदेलीभाठा सक्ती में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान निकाली गयी रैली में करीब 2000 बाइक सहित लगभग 1000… चार पहिया वाहन एवं बसें देखे गये जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाजपा के पक्ष में सक्ती प्रदर्शन किया।

सक्ती विधानसभा प्रत्याशी डा. खिलावन साहू के गृह ग्राम नगरदा से बाइक रैली निकाली गयी जिसमें लगभग डेढ़ से दो हजार बाइक में सवार उनके कार्यकर्ता व समर्थक नंदेलीभाठा स्थित मैदान में पहुंचे विदित हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर 25 अक्टूबर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने सक्ती प्रदर्शन कर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रहे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा व सक्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा. खिलावन साहू ने नामांकन दाखिल करते हुए चुनाव में विजय हासिल करने की बात कही। नामांकन दाखिल करने आए डा. खिलावन साहू ने कहा कि वह प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को विकास की आदत पड़ चुकी है और उन्हें पता है कि बीजेपी ही विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। इसके साथ ही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने अपनी जीत तय मानते हुए जनता से वोट की अपील की। उन्होंने भी विकास के दावे किए हैं। वहीं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा ने भी वोट की अपील करते हुए कहा है कि नामांकन रैली में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता की भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। सक्ती जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। इस अवसर पर सांसद गुहारम अजगले गुरूपाल भल्ला श्रीमती विद्या सिदार रामावतार गोपी सिंह ठाकुर अमृतलाल साहू गगन जयपुरिया टिकेश्वर गबेल राम नरेश यादव अग्रवाल अनूप अग्रवाल प्रेम पटेल धनंजय नामदेव नारायण राठौर श्रीमती कमलेश जांगड़े उमा राजेंद्र राठौर मोहन कुमारी साहू रूप सिंह देव सहित जिला भाजपा के तीनों विधानसभा के जस्ट श्रेष्ट भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा विकास के लिए तरस रहा है। यहां विकास के नाम पर गुंडागर्दी, शराब, सट्टा यही हुआ है। इस बार विधानसभा चुनाव केवल विधायक बनाने के लिए नहीं है यह चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए है।