*चुनाव प्रसार करने छितापडरिया पहुंचा भाजपा प्रत्याशी*
*चुनाव प्रसार करने छितापडरिया पहुंचा भाजपा प्रत्याशी*

सक्ती/जैजैपुर। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छीतापडरिया में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। केंद्र के भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को गिनाते हुए भाजपा को वोट देने की अपील किया और उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और मैं विधायक बनूंगा तो ग्राम की प्रमुख मांग सड़क निर्माण और सामूदायिक भवन निर्माण की मांग को सबसे पहले पूरा करूंगा। अब तक कांग्रेस को एक बार और दो बार बसपा को मौका देकर देख चुके है। इस बार सेवा का एक मौका भाजपा को दे कर देखे। निश्चित रूप से भाजपा जैजैपुर में विकास की गंगा बहाएगी।


Narayan Rathore Editor
