जैजैपुर में विकास की गंगा बहने के लिए भाजपा जिताएं- कृष्णकांत
जैजैपुर में विकास की गंगा बहने के लिए भाजपा जिताएं- कृष्णकांत
भाजपा का चल रहा है, सघन जनसंपर्क
दर्राभांटा में जन संपर्क कर आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

✍️नारायण राठौर
सक्ती/जैजैपुर। इन दिनों जैजैपुर क्षेत्र में भाजपा की लहर दौड़ पड़ी है, भाजपा का चुनावी प्रचार प्रसार जोरों शोरों से चल रहा है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है, भाजपा पार्टी का जन संपर्क अभियान को गति बढ़ती जा रही है जिससे जैजैपुर क्षेत्र में भाजपा बोलबाला है। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्राभांटा में जन संपर्क कर आशीर्वाद लेने पहुंचे और भाजपा को वोट देने की अपील किया । उन्हे जन जन आशीर्वाद मिला। सकड़ो की संख्या में ग्रामवासियों ने उनका समर्थन करते हुए उनके साथ ग्राम के घर घर भाजपा के लिए वोट मांगे पहुंचे।
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने भाजपा को अब तक सेवा करने का मौका नहीं दिया है जिस कारण कांग्रेस और बसपा द्वारा इस क्षेत्र को विकास की क्षेत्र में पंगु बना दिया है। इन पार्टी के विधायको द्वारा अब तक क्षेत्र के विकास के कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है, क्षेत्र की तममा सड़के खराब जर्जर हो गया है । क्षेत्र वासी स्वयं इस बार विकास के लिए भाजपा को आशा भरी निगाहों से देख रही है और भाजपा निश्चित रूप से उनकी आशा के अनुरूप खरी उतरेगी ।
