*भाजपा सरकार में हर महिलाओं को मिलेगा 12 हजार_कृष्णकांत चंद्रा*

*भाजपा सरकार में हर महिलाओं को मिलेगा 12 हजार_कृष्णकांत चंद्रा*

सक्ती/जैजैपुर।  जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा 7 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी में जन संपर्क कर ग्रामवासियों का आशीर्वाद लिया और भाजपा को वोट देने की अपील किया। ग्रामवासियों का उन्हे भरपूर स्नेह, आशीर्वाद मिला।
कृष्णकांत चंद्रा धमनी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और बसपा ने 15 सालो से क्षेत्रवासियों विकास के नाम पर धोखा देते हुए आ रही है, इनके कार्यकाल में जैजैपुर क्षेत्र विकास की रोना रो रही है, इन पार्टियों को सेवा करने का मौका मिल चुका है अब एक मौका भाजपा को भी देवे भाजपा जैजैपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। आगे कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार प्रतिमाह 1 हजार दिया जाएगा जिससे नारीशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। भाजपा सरकार गरीब किसान मजदूर महिलाओं सहित बेरोजगार सभी के हित के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करेगी यह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।