ग्राम कोसमंदा में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू जी के जन आशीर्वाद में उमड़ रहा है जन सैलाब
ग्राम कोसमंदा में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू जी के जन आशीर्वाद में उमड़ रहा है जन सैलाब
कोसमंदा का चप्पा चप्पा गूंज उठा भाजपा की नारों से
शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा के ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया और हजारों कि संख्या विशाल रैली निकालकर जन आशीर्वाद लिया और भाजपा को वोट देने की अपील किया। लोगों का मिल रहा है काफी समर्थन
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू द्वारा भाजपा की घोषणा पत्र के तमाम वादों को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का सरकार बनने पर विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1 हजार रुपए दिया जाएगा। धान का 3100 रुपए समर्थन मूल्य दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को ₹10000 प्रतिवर्ष दिया जायेगा। 18 लाख पक्का मकान गरीबों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख से 10 लाख इलाज मुक्त किया जाएग ।
बीपीएल परिवार में बेटी के जन्मदिन पर ₹1.50 लाख दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को नया व्यापार शुरू करने के लिया 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त राशि दी जाएगी। ऐ सारी बाते केवल वादे ही नहीं है, यह सब हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है और उन्होंने जो कह दिया जरूर करते है। कांग्रेस की भूपेश सरकार की तरह नहीं हैं जो गंगाजल का कसम खाने के बाद भी अपने कोई वादा ढंग से पूरा नहीं करती। और उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्ष में डॉक्टर चरणदास महंत जी एक भी विकास नही करवाया



