*तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, EVM जमा कर घर लौट रहे 3 शिक्षकों की मौत*
*तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, EVM जमा कर घर लौट रहे 3 शिक्षकों की मौत*

कोंडागांव/- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बहिगांव के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. इस हादसे में विधानसभा चुनाव कराकर मतपेटियां जमा करने के बाद कोंडागांव से लौट रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।
इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।

इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने शिक्षकों के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार से उनके परिवार को एक करोड़ रूपये मुआवजा राशि देने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने हादसे के बाद कलेक्टर कोंडागांव, CEO जिला पंचायत कोंडागांव और जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी से टेलीफोनिक चर्चा करते हुए उनके परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि को आज ही प्रदान किए जाने की मांग की है, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने खुद पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की।
