*हर काम में 30 टका लेते हैं भूपेश*
*हर काम में 30 टका लेते हैं भूपेश*
*विधानसभा चुनाव*

डभरा/- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव ने जीवन भर आदिवासी क्षेत्रों में काम किया उनको प्रणाम करके अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि उन्हीं की अगली पीढ़ी क्षेत्रवासियों की सेवा करना चाहती है। कांग्रेस सरकार पिछले पांच साल से यहां शासन कर रही है। महादेव के नाम पर भूपेश बघेल ने सट्टा एप बनवाकर जुआ खिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हर काम में 30 टका लेते हैं भूपेश कका । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा डभरा में केंद्रीय गृहमंत्री की आमसभा, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ डभरा में चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की सरकार बनने पर हर किसान का प्रति एकड़ 21 किंवटल धान 31 सौ रुपये प्रति किंवटल की दर से खरीदे जाएंगे।

विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना सरकार देगी । उन्होंने कहा कि हर गरीब को 10 लाख का स्वास्थ्य का पूरा खर्च सरकार देगी । हर गरीब परिवार को पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर सरकार देगी । कांग्रेस सरकार ने घोटाला किया है उनको उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कौशिल्या
माता की भूमि पर आए हैं। 70 साल से कांग्रेस वाले अयोध्या में राम मंदिर के काम को अटका के रखे थे अब जनवरी महीने 9 में रामलला का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर सबको राम लला का दर्शन कराया जाएगा । अमित शाह ने कहा कि मुफ्त में मिल रहे राशन को पांच साल और देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। चंद्रपुर में सिकलसेल स्क्रीनिंग सेंटर बनाया जाएगा।
*चंद्रहासिनी देवी का किया स्मरण*
केंद्रीय अमित शाह ने माता शबरी, सुंदरगढ़ी और माता शीतला का नाम लेते हुए कहा कि वे चंद्रहासिनी देवी की भूमि पर आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर मुट्ठी बंद कर भारत माता के जयकारे लगवाए ।
*जिनका एकाउंट नहीं खुला वे खुलवा लें*
अमित शाह ने कहा कि जिन माता बहनों का एकाउंट नहीं खुला है वे बैंक में अपने खाते खुलवा लें। भाजपा के कार्यकर्ता इसके लिए फार्म भरवाने घर पहुंच रहे है तो फार्म जरूर भरें। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो खाते में हर माह एक हजार रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे।

Narayan Rathore
