*संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का बयान, असहमति को दबाया जा रहा है*
*संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का बयान, असहमति को दबाया जा रहा है*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने रविवार को कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की जीवन रेखा है और आज इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान शासन निहित सभी स्वतंत्रताओं को कुचलने और कम करने के लिए हर चाल का उपयोग कर रहा है। खडग़े ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की जीवन रेखा है। हम 74वें संविधान दिवस का जश्न मना रहे हैं, हम इसके निर्माताओं के अत्यंत आभारी हैं। उन्होंने प्रत्येक भारतीय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी। उन्होंने कहा, आज, हमारे संविधान की भावना, कई चुनौतियों का सामना कर रही है। वर्तमान शासन संविधान में निहित सभी स्वतंत्रताओं को कुचलने और कम करने के लिए हर चाल का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, असहमति को दबाया जा रहा है और अपराधीकरण किया जा रहा है, संस्थाओं को सत्तावादी व्यवस्था लागू करने के खेल में मोहरा बनने की कगार पर धकेला जा रहा है, सामाजिक बदलाव की आड़ में नफरत परोसी जा रही है। बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा-आरएसएस द्वारा संविधान पर व्यवस्थित और तीखा हमला सरकारी मशीनरी के हर नट और बोल्ट के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग में दिखाई देता है। एक राष्ट्र के रूप में, हम जल्द ही उस जगह पहुंच सकते हैं जहां सामाजिक न्याय और सद्भाव खत्म हो जाएगा और कमजोर वर्गों के अधिकार धीरे-धीरे जब्त कर लिए जाएंगे। खडग़े ने कहा कि यह विभाजन और नफरत की इस राजनीति के खिलाफ खड़े होने का समय है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस लड़ाई को सामने से लड़ रही है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने शांति, विविधता में एकता, सौहार्द और करुणा का संदेश फैलाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया।