11 केवी तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
11 केवी तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
सक्ती, क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर निवासी सोनू सिदार की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मौत की घटना सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार आज 30 नवंबर को सुबह करीब 8.30 बजे जामपाली का हार्वेस्टर मेकेनिक काम के लिए अचानकपुर की ओर जा रही थी, वहीं रास्ते मे 11 केवी लाइन गुजरी हुई थी जिसे हार्वेस्टर को निकालने में परेशानी हो रही थी। हार्वेस्टर के ड्राइवर द्वारा वहीं पास से गुजर रहे सोनू सिदार को बांस के सहारे 11 केवी तार को उठाने के लिए बोला गया, जिस पर सोनू हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ कर तार को हटा ही रहा था कि अचानक वह दूसरे तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही सोनू सिदार की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का मौका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया, तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को शौप कर मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानकपुर निवासी 21 वर्षीय सोनू सिदार अपने मां बाप का इकलौता लड़का था, उसकी दो बहनें भी हैं, उनमें से एक बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है, सोनू सिदार मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस दर्दनाक घटना से सामाजिक एवं ग्रामीण लोगों में सोनू सिदार की मौत को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है।
