सक्ती जिले के भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ कार्रवाई, गगन जयपुरिया हटाए गए*

*सक्ती जिले के भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ कार्रवाई, गगन जयपुरिया हटाए गए*

 

*जिले की जैजैपुर विधानसभा में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप

सक्ती/- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सक्ती जिला के भाजपा के जिला महामंत्री गगन जयपुरिया को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है। विदित हो की भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा जैजैपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी थे। अब नतीजे आने से एक दिन पहले जिला भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाते हुए जिला महामंत्री को पद से हटा दिया है।

इसकी प्रतिलिपि जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संभागीय संगठन प्रभारी किरण देव, जिला संगठन प्रभारी गुरपाल सिंह भल्ला को दे दी गई है। विदित हो कि गगन जयपुरिया वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

You may have missed