अग्निवीर भर्ती के 3 दिन छत्तीसगढ़ के 04 जिलों के कुल 1350 युवाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये जिसमें 1075 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की।

अग्निवीर भर्ती के 3 दिन छत्तीसगढ़ के 04 जिलों के कुल 1350 युवाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये जिसमें 1075 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की।

 

 

जांजगीर-चांपा 17 दिसंबर 2023/ अग्निवीर भर्ती के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के 04 जिलों ( कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव और गौरेला पेंड्रा मरवाही) के कुल 1350 युवाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये थे, जिसमें 1075 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। जिसमें 347 युवाओं ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण की है। सेना भर्ती कार्यालय से श्री राधे श्याम ने बताया कि दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जांजगीर चांपा और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारुरूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है।

 

Editor कांता साहू
8516822121

You may have missed