छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बने
छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बने आदेश जारी देखिए
छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

