भाजपा के 9 विधायक कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, सीएम विष्णुदेव साय ने बताए नाम…देखिए 

भाजपा के 9 विधायक कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, सीएम विष्णुदेव साय ने बताए नाम…देखिए

 

 

 

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल यानि शुक्रवार को होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। कल 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11:45 बजे दरबार हॉल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। कल 9 मंत्री शपथ लेगे।

 

पुलिस और जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को राजभवन में होने वाले मंत्रिमंडल शपथ के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

1. बृजमोहन अग्रवाल

2. रामविचार नेताम

3. दयालदास बघेल

4. केदार कश्यप

5. लखन लाल देवांगन

6. श्याम बिहारी जायसवाल

7. ओपी चौधरी

8. लक्ष्मी राजवाड़े

9. टंक राम वर्मा

 

Editor कांता साहू
8516822121

You may have missed