धान से भरा ट्रक नदी में जा घुसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान 

धान से भरा ट्रक नदी में जा घुसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

 

 

सक्ती।  जिले के जैजैपुर क्षेत्र में धान से भरा एक ट्रक नदी में गुस गया। इससे लगभग 30 टन धान पानी में भीग गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर पिंटू पासवान, मुक्ता के धान खरीदी केंद्र से ट्रक में 30 टन धान लोड कर बाराद्वार ले जा रहा था, तभी ट्रक का ब्रेक फैल होने से धान से भरा ट्रक सोन नदी में जा घुसा। पानी में धान भीग गया है। इससे काफी बड़ा नुकसान हुआ है। फिलहाल, हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Editor कांता साहू
8516822121

You may have missed