*विकसित भारत योजना अंतर्गत डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कवलाघर में स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित*

*विकसित भारत योजना अंतर्गत डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कवलाघर में स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित*

डभरा/- विकसित भारत योजना अंतर्गत डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कवलाघर में स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा, रथ एवम भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना कर किया, जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया, सांसद प्रतिनिधि नेतराम चंद्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम जनता के साथ-साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया गया की वे इस कार्यक्रम में लगाये गये स्लॉट में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान तत्काल करा सकते हैं तथा बताया कि मोदी सरकार के सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जिसके लिए अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास जरूरी है, आप लोग यहां विभिन्न विभाग के योजनाओं का लाभ ले सकते हैं,

कार्यक्रम में महिला बाल विकास द्वारा छोटे छोटे बच्चो का अन्नप्रासन, और स्वास्थ्य बच्चो को पुरुस्कार अतिथियों के माध्यम से किया गया, कार्यक्रम में भाजपा मंडल डभरा के महामंत्री सोम चंन्द्रा , जिला सोशल मीडिया सह संयोजक दिनेश बरेठ, पूर्व एल्डरमैन शैलेंद्र बंजारे, पुरन सरल जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा, दुलेश्वर सिदार , नरेंद्र जायसवाल, चंद्रकुमार जायसवाल एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रूप राम मिरी सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवम कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

 

You may have missed