*विकसित भारत संकल्प यात्रा : 11 जनवरी को करही, किकिरदा, चिस्दा, दर्राभांठा, बड़ेपाडरमुड़ा, हरेठी, पोरथा, पासीद, ठाकुरपाली, किरारी और छुछुभांठा में किया जाएगा शिविर का आयोजन*
*विकसित भारत संकल्प यात्रा : 11 जनवरी को करही, किकिरदा, चिस्दा, दर्राभांठा, बड़ेपाडरमुड़ा, हरेठी, पोरथा, पासीद, ठाकुरपाली, किरारी और छुछुभांठा में किया जाएगा शिविर का आयोजन*
रिपोर्टर- नारायण राठौर
सक्ती/- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 11 जनवरी को प्राथमिक शाला करही, ग्राम पंचायत भवन किकिरदा, प्राथमिक शाला चिस्दा, प्राथमिक शाला भवन दर्राभांठा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बड़ेपाडरमुड़ा, प्राथमिक शाला हरेठी, पंचायत भवन पोरथा, स्कूल परिसर पासीद, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन ठाकुरपाली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन किरारी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन छुछुभांठा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के प्राथमिक शाला करही में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन किकिरदा में दोपहर 01 बजे से और प्राथमिक शाला चिस्दा में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के प्राथमिक शाला भवन दर्राभांठा में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बड़ेपाडरमुड़ा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के प्राथमिक शाला हरेठी में सुबह 9 बजे से, पंचायत भवन पोरथा में दोपहर 01 बजे से और स्कूल परिसर पासीद में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन ठाकुरपाली में सुबह 09 बजे से, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन किरारी में दोपहर 01 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन छुछुभांठा में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।