*अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा*

*अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा*

*नगर के सभी मंदिरों में हुई साज सजावट पूरा नगर हुआ राम भक्ति में मगन*

✍️नारायण राठौर

सक्ती /- अयोध्या में सोमवार को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के होने के साथ ही पूरा नगर राम के जय घोष से गूंज उठा वही नगर के श्रीराम मंदिर में भगवान राम की महाआरती कर विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ हुई ।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का विमान, आकर्षक चलित झांकियां सजी हुई थी जिसमे राम,लक्ष्मण,सीता वा हनुमान के पात्र बने हुऐ थे शोभा यात्रा में डीजे,बैंड बाजे वा ‌ढोल ढमाके की धुन पर महिला,पुरुष वा युवा नाचते चल रहे थे साथ ही आगे आगे जोरदार आतिशबाजी चल रही थी ।

नगर में ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से निकली जिसमे भारी संख्या में महिला पुरुष और युवा बच्चे सम्मलित हुऐ यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था । शोभा यात्रा में सम्मिलित महिला पुरुष और युवा राम भजन वा जय कारे लगा रहे थे शोभायात्रा पुरानी बस स्टैंड,पोलखेड़ा चौराहा,बस स्टैंड,बजरंग रोड,बड़ा बाजार सहित विभिन्न मार्गो से होकर पुनः राम मंदिर पहुंची जहा प्रसादी वितरण हुई ।

इसके पूर्व सुबह बाल्मिकी समाज सहित विभिन्न समाज के लोगो ने भी शोभायात्रा निकाली इस अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे साथ ही मंदिरों की साज सजावट भी आकर्षक का केंद्र बनी हुई थी । शाम होते ही नगर में दीपावली जैसी रोशनी से हर मार्ग,चौराहा, गलीया वा मोहल्ला विधुत, दीपकों की रोशनी से चमक रहा था साथ ही घरों के सामने बालिकाओं महिलाओं ने रंगोली बनाई और रात्रि में आतिश बाजी कर दिवाली मनाई ।

नारायण राठौर