*जिले के तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित*
*जिले के तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित*
*गांव गांव शहर शहर हुआ राम भक्ति में सराबोर*
✍️नारायण राठौर
सक्ती, 22 जनवरी 2024/अयोध्या के राम मंदिर में आज प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसको लेकर जिले के सभी राम भक्तों में भारी उत्साह का माहौल दिखा। आज पूरे प्रदेश सहित जिले में रामोत्सव को दिवाली की तरह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तुर्रीधाम स्थित राम मंदिर में श्री रामलला का पूजा पाठ कर रामायण का मंचन किया गया। आज रामोत्सव के अवसर जिले के गांव गांव, शहर शहर सभी लोग राम भक्ति में सराबोर दिखे और पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा।
आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, विद्या सिदार जिला पंचायत सभापति, श राम नरेश यादव, चितरंज पटेल, सरपंच, पंच, ग्रामीणजन एवं अन्य जनप्रतिधि सहित अपर कलेक्ट बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, सयुंक्त कलेक्टर के.पी पैकरा, एडिशनल एसपी गायत्री सिंह , पंकज डाहिरे एसडीएम सक्ती, बी.पी भारद्वाज जिला पंचायत नोडल अधिकारी, संजय सिंह सहायक आयुक्त आदिम जनजाति विभाग, बी.एल खरे जिला शिक्षा अधिकारी, हरी पटेल सहायक खेल आधिकारी, श्याम कंवर महिला बाल विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
नारायण राठौर



