*10 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न*

*10 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न*

 


सक्ती/- कलेक्टर महोदया नूपुर पन्ना राशि की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक रखी गई बैठक में *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी एवं माप अप राउंड 15 फरवरी 2024* को आयोजन किया जाना है ।इस संबंध जानकारी कलेक्टर महोदय नूपुर पन्ना राशि के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सूरज राठौर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना तिवारी एवम नोडल अधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय समस्त विभागीय अधिकारी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाने की विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा कर जानकारी साझा किया जिसमें समस्त विभाग अपने-अपने स्तर पर आवश्यक सहयोग करेंगे।
विदित हो की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2024 को समस्त आंगनबाड़ी केंद्र,शासकीय विद्यालयों,अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालयों,नवोदय विद्यालयों मदरसों,निजी विद्यालयों, महाविद्यालयो,तकनीकी शिक्षा संस्थानों, में 1वर्ष से 19 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों, किशोर/ किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर,एनीमिया की रोकथाम बौद्धिक विकास तथा शाला उपस्थिती में सुधार हेतु हो सके इस हेतु कार्यक्रम चलाया जाएगा। एवं छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप अप राउंड 15 फरवरी 2024 को होगा।जिले में 1 साल से 19 साल तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों की लक्ष्य जनसंख्या लगभग 276000 है। एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई 1 से 2साल तक के बच्चों को आधी गोली चम्मच में घोलकर ,2 से 3 साल तक के बच्चों को पूरी गोली चुरा कर,एवम 3 से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाया जावेगा जिसे सेवा प्रदाता अपने सामने में खिलाने का काम करेंगे। जिला नोडल अधिकारी ने बतलाया कि बच्चों में कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि कृमि बच्चों में कुपोषण के मुख्य कारक है शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर, थकान महसूस करती है शरीर का विकास पूर्ण रूप से नहीं होता मानसिक विकास में अवरोध पैदा करती है कृमि से होने वाले लक्षण में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी व उल्टी लगना है, कृमि संक्रमण के बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की एक खुराक से कृमि संक्रमण ठीक हो जाती है इसके लिए सारी तैयारी की जा रही है। बैठक दौरान जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।