*मितानिन एवं पत्रकार समाज के सहज प्रहरी – सुरेश जायसवाल*
*मितानिन एवं पत्रकार समाज के सहज प्रहरी – सुरेश जायसवाल*
*मानवता की मिशाल, पत्रकार व मितानिन की भूमिका रही सराहनीय*
गरीब बेसहारा महिला ने नवजात शिशु को दिया जन्म
जांजगीर-चांपा/- भगवान ने सृष्टि में इंसान की बहुत ही सुंदर रचना की है, जिसे बुद्धि के रूप में ऐसी शक्ति मिली है। इस शक्ति का प्रयोग कर इंसान बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है। इसी शक्ति के परिचय देते हुए वार्ड नं 25 चांपा के महिलाएं आज सुबह करीब 5,30 बजे एक गरीब बेसहारा महिला की ओर से बच्चा की रोने का आवाज सुनते ही। मितानिन सीता यादव सहयोगी यास्मीन बेगम व पत्रकार राजेंद्र प्रसाद जायसवाल सहयोग से इंसानियत परिचय देते उस महिला को शासकीय बिसाहू दास महंत अस्पताल चांपा पहुंचाया।ये ऐसे शख्स है, जो इंसानियत दिखाने के मौके को भगवान का दिया हुआ प्रसाद समझते हैं और जी जान लगाकर मदद के लिए आगे आते है मामला चांपा क्षेत्र का है जहां वार्ड नं 25 में एक बेसहारा महिला जो दीपक क्लाथ स्टोर की पीछे मंझली तालाब के पास सोई हुई थी और बच्चे की रोने आवाज आई तभी पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल मॉर्निग वॉक करके घर के तरफ पहुंचने वाले थे तभी बच्चे के रोने के आवाज सुनाई पड़ी जब जाकर देखा तो एक महिला सोई हुई थी नवजात शिशु को जन्म दे दिया था राजेद्र प्रसाद जायसवाल ने तत्काल मितानिन सीता यादव व एक महिला यास्मीन बेगम को बुलाकर 108 की टीम को कॉल किया विलंब की स्थिति में तुरंत ऑटो रिक्शा बुलाकर महिलाएं के मदद से जच्चा बच्चा को बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जिससे चेकअप के बाद जच्चा बच्चा सकुशल बताया गया।उसके बाद पत्रकार राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने फोन के माध्यम से किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर के पूर्व सदस्य सुरेश जायसवाल जी को फोन के माध्यम से बताया कि एक महिला नवाजात शिशु को जन्म दिया और उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जायसवाल जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर की चाइल्ड लाइन टीम के साथ बीडीएम हॉस्पिटल चांपा पहुंचे नवजात शिशु एवं महिला को देखने के बाद डॉक्टर से चर्चा किया।
बच्चा जच्चा के स्वस्थ एवम सुरक्षा को देखते हुए जिला अस्पताल जांजगीर रिफर कर दिया। बच्चे के संरक्षण में सुरेश कुमार जायसवाल पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर,संतोष कुमार देवांगन पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति जांजगीर ,मंजू रामचंद्र रावत इंचार्ज बिसाहू दस महंत अस्पताल,लक्ष्मीदास स्टॉप नर्स,जोहित कुमार कश्यप ,प्रभा गड़ेवाल चाइल्ड लाइन जांजगीर की विशेष टीम की योगदान सराहनीय रही।इस तरह की मानवता से समाज को नई प्रेरणा मिलेगी उन्होंने ने लोगों से भी अपील की है कि दूसरों को तकलीफ में देखकर मदद के लिए हाथ अवश्य बढ़ाएं।