*छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के सामने धान खरीदी प्रभारियों ने किया धरना प्रदर्शन, धान उठाओ समिति बचाओ के जोरदार लगाए नारे*

*छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के सामने धान खरीदी प्रभारियों ने किया धरना प्रदर्शन, धान उठाओ समिति बचाओ के जोरदार लगाए नारे*

*7 दिन के अंदर धान का उठाव नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी*

सक्ती /- सहकारी विपणन संघ मर्यादित के सामने. आज 13 फरवरी मंगलवार को जिले के सभी धान खरीदी केंद्र से प्रभारियो ने धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने एक स्वर में धान उठाओ समिति बचाओ के नारे भी लगाए साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 की धान खरीदी प्रोत्साहन राशि दिलाने की बात कही है। आपको बता दे शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों का धान बड़े जोर शोर से खरीदा गया । वही खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी का पूर्ण हो चुका है। सक्ति जिले अंतर्गत कुल 125 उपार्जन केंद्रों में लगभग 517475.64 टन धान खरीदी हुई है जिसमें अभी भी उपार्जन केंद्रों में लगभग 1.5 लाख टन धान जाम है। उपार्जन जिले के अधिकांश उपार्जन केंद्रों में धान उठाव हेतु 09.01.2024 के बाद कोई डीओ जारी नहीं हुआ है एवं जिन केन्द्रों में एक माह पूर्व भी डीओ जारी हुआ है उनका धान उठाव मिलर द्वारा नहीं किया गया है। खरीदी केंद्रों में चूहों एवं दीमकों से धान एवं धान भरे बारदाने को नुकसान हो रहा है। जबकि धान खरीदी के 72 घंटो के अंदर धान उठाव का प्रावधान है। ऐसे में अगर शीघ्र उठाव नहीं कराया जाता तो धान में सूखत आना आवश्यक है। जिससे जिले में ०त्न शार्टेज का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल है। अतः धान उठाद शीघ्र है। कराई जावे, अन्यथा किसी भी प्रकार की क्षति व कमी के लिए प्रभारियों व समिति कर्मचारियों को जिम्मेदार ना माना जावे ।खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि अभी तक समितियां को अप्राप्त है जिसे शीघ्र समिति खाते में समायोजन किए जाने की मांग समिति प्रभारियो ने शासन प्रशासन से की है, वही समितियां में धान का उठाव अगर 7 दिन के अंदर नहीं होता है तो सभी ने एक स्वर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी प्रशासन को दी है इस दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शक्ति, बाराद्वार, हसौद, चंद्रपुर जैजैपुर डभरा समिति के सदस्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

*वर्जन*

12 फरवरी को शासन से धान उठाव करने डीओ जारी करने का लक्ष्य आ गया है मिलरों का भी रिक्वेस्ट आना शुरू हो गया है हम आज से ही डीओ काटना शुरू कर दिए हैं उनकी समस्या जल्द समाप्त होगी दूसरी समस्या प्रोत्साहन राशि के संबंध में है प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ में कहीं का भी नहीं आया है इसका प्रोसेस चल रहा।

*हिना खान जिला विपणन अधिकारी, सक्ती*