*धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी व मातृ पितृ दिवस कार्यक्रम*

*धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी व मातृ पितृ दिवस कार्यक्रम*

बेल्हाडीह-जेठा :-
शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हारी पठान में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता सरस्वती की पूजन कर विद्यालय के प्रधान पाठक नारायण साहू, मुख्य अतिथि डां. पूरन साहू, शाला समिति अध्यक्ष अमेलाल साहू, शिक्षक भूपेश यादव, महिला समूह एवं गांव के पंच गण उपस्थित सभी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया। विचारों पर आधारित छात्रों द्वारा दिए गए प्रभावी भाषणों ने खूब तालियां बटोरी।

You may have missed