*महतारी वंदन योजना के नाम पर सीएससी सेंटरो में लूट का बाजार गर्म*
*महतारी वंदन योजना के नाम पर सीएससी सेंटरो में लूट का बाजार गर्म*
सक्ती- नवीन जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत पोरथा में सीएससी सेंटरो के माध्यम से ग्रामीण भोली भाली महिलाओं को लूटा जा रहा है जानकारी के मुताबिक 150- 150 सौ रुपए लेकर महतारी वदंन सीएससी सेंटरो में भरा जा रहा है एक तरफ तो सरकार बोलती है कि हम सभी महतारियों को साल में ₹12000 देंगे वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण महिलाओं को लूटने का काम जोरों पर चलता है जिस पर शासन प्रशासन आंखें मूंद लेती है महतारी वंदन फार्म भरवाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए जिससे भोली भाली जनता लुटेरों से बच सके लेकिन शासन प्रशासन को गोली भाली जनता से क्या मतलब उन्हें तो अपनी जेबे भरने से मतलब है। तो वहीं पोरथा पंचायत के सचिव राज गबेल को तो पोरथा से कोई मतलब ही नहीं वे चंद लोगों का गुलाम बनके रह गया है उन्हें जब भी फोन लगाओ पोरथा पंचायत से वे बाहर ही मिलेंगे यह उनकी गलती नहीं प्रशासन की गलती है प्रशासन अगर चाहे तो कोई सचिव ,पटवारी अपने पंचायत से बाहर नहीं रहेंगे।