*जन संवाद सक्ती पुलिस का सार्थक पहल – सुरेश जायसवाल*
*जन संवाद सक्ती पुलिस का सार्थक पहल – सुरेश जायसवाल*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज/ नारायण राठौर
सक्ती/- आम जनता तक सीधे संवाद के उद्देश्य को लेकर सक्ती पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देशन में 24 फरवरी को ग्राम पंचायत बासीन सक्ती में थाना नगरदा द्वारा चलित थाना लगाकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
सक्ती पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में प्रत्येक ग्राम, पारा मुहल्ला में चलित थाना लगाकर आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर जागरूकता फैलाने पुलिस एवम जनता से जुड़ाव किया जाना है इसी परिपेक्ष में आज ग्राम पंचायत बासीन सक्ती में नगरदा थाना द्वारा चलित थाना लगाकर जागरूकता किया गया।
थाना नगरदा से महिला प्रधान आरक्षक बिंदु राज ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए महिला एवम बच्चों सुरक्षा हेतु शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना डायल 112, अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता पर जानकारी प्रदाय कर सभी पालकों को बच्चों के सुरक्षा हेतु मोबाइल पर अभिव्यक्ति एप को डाउनलोड कर इसका उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही साथ ग्राम के उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को बाहर कमाने जाने वाले पलायन करने वाले मजदूर एवम जो बाहर से ग्राम में डेरा डालकर रुकने वालों की पंजी संधारण की सलाह दी ताकि बंधुआ मजदूर,चोरी जैसे अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके ।
इसी कड़ी में किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर के पूर्व सदस्य सुरेश कुमार जायसवाल ने सक्ती पुलिस के इस प्रयास को सराहनीय कदम बतलाते हुए कहा की निश्चित ही बच्चों एवम महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराध पर नियंत्रण पाने में डायल 112 एवम अभिव्यक्ति एप की भूमिका सराहनीय है। एवम सभी बच्चों से अपील किया कि सभीअपने मोबाइल पर अभिव्यक्ति एप का डाउनलोड कर इसका उपयोग सुनिश्चित करें।साथ ही साथ मोबाइल का सदुपयोग करते हुए साइबर अपराध पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर लीलाधर जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत बासीन,श्याम लाल चौहान वरिष्ठ पत्रकार,पुरुषोत्तम प्रसाद चंद्रा संचालक अरुणोदय मॉडल कांवेंट स्कूल ,प्रेमचंद चंद्रा,कमलेश यादव के साथ ग्राम बासीन के महिला स्व सहायता समूह सदस्य व गणमान्य नागरिक के साथ थाना नगरदा स्टॉप उपस्थित थे।




नारायण राठौर