जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से कमलेश जांगड़े हो सकती है भाजपा उम्मीदवार
जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से कमलेश जांगड़े हो सकती है भाजपा उम्मीदवार
जांजगीर चांपा जिला ब्यूरो हरीश राठौर
जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी अभी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है इसी कड़ी में अभी सभी प्रत्याशी जो टिकट के दावेदार है वह अपने स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में कहा जाए की भाजपा के लिए जांजगीर की लोकसभा बहुत ही कठिन सीट है क्योंकि पिछले विधानसभा में इस लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है इस दृष्टि से देखा जाए तो जांजगीर लोकसभा के लिए भाजपा के बहुत ही सक्रिय और भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर की पूर्व उपाध्यक्ष ,वर्तमान जिला सकती की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरगुजा प्रभारी, एवं ग्राम मसानिया के तीन बार सरपंच रही जो पार्टी के विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में विभिन्न गतिविधियों में बहुत ही सक्रिय रहने वाली जिसका पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में भी चर्चा रहा इसलिहाज से देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी इस हॉट सीट के लिए कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाती है तो पार्टी निश्चित रूप से जीतेगी क्योंकि अन्य लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश में 11 लोकसभा में से तीन लोकसभा में महिला प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है इसलीहाज से जांजगीर लोकसभा में दो बार श्रीमती कमला पाटले प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और इस लोकसभा से मौजूदा सांसद गुहाराम अजगल्ले है तो इस बार इस लोकसभा से भाजपा से महिला उम्मीदवार की प्रबल संभावना है

