*जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा ने कमलेश जांगड़े पर जताया भरोसा*

*जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा ने कमलेश जांगड़े पर जताया भरोसा*

*मोदी के पहले कार्यकाल में कमला तो तीसरे के लिए कमलेश पर दांव*

 

*हमर छत्तीसगढ़ न्यूज / नारायण राठौर*

जांजगीर चांपा / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल और इस बार चार सौ पार के नारे के बीच भाजपा ने एक बार फिर से अपने सांसद प्रत्याशी को बदलते हुए अपने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर भरोसा जताया है तथा श्रीमती कमलेश जांगड़े को प्रदेश की एकमात्र अजा आरक्षित सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भाजपा ने देश के 195 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे शामिल है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एकमात्र सीट जांजगीर चांपा लोकसभा से इस बार भाजपा ने एक बार फिर से प्रत्याशी बदलते हुए श्रीमती कमलेश जांगड़े पर अपना भरोसा जताया है। भारतीय जनता पार्टी सक्ती महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश जांगड़े ने इसके पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी लेकिन तब वो टिकट पाने में नाकाम रही थी। वहीं जिला पंचायत चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। श्रीमती कमलेश जांगड़े का बड़ा पुत्र आरएसएस का स्वयं सेवक है। वहीं उनके पति बसंत कुमार जांगडे शासकीय ठेकेदार और ट्रांसपोर्टर है। पति बंसत कुमार के भाईयों में परमानंद जांगड़े- सिचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता, गिरधारी लाल जांगड़े एन.एच.पी. सी. भोपाल (म.प्र.) में महा-प्रबंधक, राजेश कुमार, एम सी एल तालचर (उड़ीसा) में वरिष्ठ अधिकारी माइनिंग के पद पर कार्यरत है। तो वहीं ससुर सी आर जांगडे शिक्षा विभाग से तो पिता भूरेदास पात्रे आबकारी विभाग से सेवानिवृत हुए है।

*मोदी के पहले कार्यकाल में कमला तो तीसरे के लिए कमलेश पर दांव*

2014 में जब नरेन्द्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने तब पार्टी ने अपनी महिला सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले पर दूसरी बार भरोसा जताते हुए उसे चुनावी मैदान में उतारा था, मोदी लहर में श्रीमती पाटले ने पार्टी को निराश नहीं किया तथा वह लगातार दूसरी बार सांसद बनकर दिल्ली पंहुची, उसके बाद पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों का पत्ता काट दिया तथा श्रीमती कमला देवी पाटले की जगह गुहाराम अजगले को टिकट दी। मोदी लहर में श्री अजगले भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे वहीं मोदी के तीसरे कार्यकाल की तैयारी में जुटी भाजपा ने श्रीमती कमला देवी पाटले और गुहाराम अजगले दोनों को दरकिनार करते हुए श्रीमती कमलेश जांगड़े पर भरोसा जताया है। श्रीमती पाटले पर पार्टी ने जब पहली बार भरोसा जताया तो वह सरपंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक का सफर तय करते हुए चुनावों में अपराजेय रहने का रिकार्ड अपने नाम स्थापित कर चुकी थी वहीं गुहाराम अजगले भी जांजगीर चांपा लोकसभा में उतरने से पहले सांसद रह चुके थे ऐसे में जिला पंचायत चुनाव में पहले ही शिकस्त छेल चुकी श्रीमती कमलेश जांगड़े किसी बड़े बड़े चुनाव के अनुभव के बिना पार्टी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है इसका फैसला तो मतदान के बाद ही पता चलेगा।

 

*जानिए अपने प्रत्याशी को*

*लोकसभा सीट जांजगीर चांपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े*

>> >> उम्र 46 साल, जन्मतिथि 30.12.1977

>> शिक्षा- एम ए हिंदी साहित्य, डीएड

>> पति – बसंत कुमार जांगडे, पिता-भूरेदास पात्रे >> शैक्षणिक योग्यता: एम.ए हिन्दी साहित्य, डी एड

वैवाहिक स्थिति -विवाहित,

>> >> रुचि : समाज सेवक, अध्ययन, राजनीति, भारती प्र संस्कृति

>> जाति: सतनामी (अनु जाति)

>> पता : ग्राम पो मसनियां, तहसील सक्ती, जिला सक्ती, पिन- 495689

*वर्तमान दायित्व*

>> जनवरी 2023 से जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नवीन जिला सक्ती

>> अक्टूबर 2022 से जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छग सतनामी। समाज नवीन जिला सक्ती।
संवैधानिक पद पूर्व में

*राजनीतिक सफर*

>>> वर्ष 2005 से जनवरी 2015 तक दो पंचवर्षीय कार्यकाल।

सरपंच, ग्राम पंचायत मसनियां कला।

प्रथम सरपंच कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में। सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान कलेक्टर द्वारा।

>> वर्ष 2002 में विधार्थी परिषद संयोजक का दायित्व ।

>>> वर्ष 2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा सदस्य के रूप में दायित्व ।

## वर्ष 2015 से 2020 तक सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व।> वर्ष 2020 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर-चांपा का दायित्व।

 

नारायण राठौर

You may have missed