*सक्ती भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्धाटन आज*
*सक्ती भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्धाटन आज*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज/ नारायण राठौर
सक्ती/- भाजपा ने देश के 195 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे शामिल है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एकमात्र सीट जांजगीर चांपा लोकसभा से इस बार भाजपा ने एक बार फिर से प्रत्याशी बदलते हुए श्रीमती कमलेश जांगड़े पर अपना भरोसा जताया है। इसके साथ ही चुनाव का विगुल बच चुका है। इसी कड़ी में आज जांजगीर लोकसभा के विधानसभा सक्ती में आगामी लोकसभा चुनाव 2024* हेतु सक्ती विधानसभा क्षेत्र भाजपा का मुख्य चुनाव कार्यालय *चंद्रा भवन स्टेशन रोड सक्ती* का उद्घाटन आज दिनांक 4 मार्च को दोपहर 2:00 बजे लोकसभा चुनाव प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मा. श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में होगा इस कार्यक्रम में माननीय नेतागण पूर्व नेताप्रतिपक्ष विधायक नारायण चंदेल, सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला , जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,पूर्व विधायक खिलावन साहू सांसद प्रत्याशी कमलेश जांगड़े सहित भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।

