लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : भाजपा में शामिल हुए चुन्नीलाल साहू और चौलेश्वर चंद्राकर

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : भाजपा में शामिल हुए चुन्नीलाल साहू और चौलेश्वर चंद्राकर

 

रायपुर / लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के चंद घंटे के भीतर भाजपा में शामिल हो गए।शनिवार को किसान सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा का स्कार्फ पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

You may have missed