*प्रभारी मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े पहुंची सक्ती ,प्रभारी मंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए कार्यकर्ता*
*प्रभारी मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े पहुंची सक्ती ,प्रभारी मंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए कार्यकर्ता*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़/ नारायण राठौर
सक्ती /- छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवम बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का प्रथम सक्ती आगमन हुआ जहां रेस्ट हाउस में 12 मार्च को रात्रि पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किये 13 मार्च को भाजपा चुनाव कार्यालय सक्ती पहुंची जहा भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने फूल माला गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया जहा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के बीच चुनावी रणनीतियों पर चर्चा कर उनको बूथ लेवल पर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हर बूथ के प्रत्येक घरों,में जनजन तक जाकर केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बताना उन्होंने कहा कि अगर हम बूथ जीते तो लोकसभा जीते उपस्थित भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ ने अब की बार 400 पार ,एवं अबकी बार फिर से मोदी सरकार का नारा लगाया जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी जांजगीर लोकसभा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
इस अवसर पर रामावतार अग्रवाल गोपी सिंह ठाकुर रूपा सिंह देव विद्या सिदार टिकेश्वर गबेल घनश्याम साहू रामनरेश यादव अनूप अग्रवाल धनंजय नामदेव प्रेम पटेल संजय रामचंद्र कवि वर्मा गगन जयपुरिया गोविंद देवांगन पुष्पेंद्री कसेरा रीता पटेल अनिता सिंह अनिता गोपाल सरला कांत सिद्धेश्वरी सिंह अभिषेक शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


