*भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*

*भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*

 

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
सक्ती/- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुक्ष पुष्प हार से वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं किरण देव जी का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि जांजगीर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को भारी बहुमत से विजयी बनाकर संसद में भेजेंगे इस अवसर पर कांग्रेस का दामन छोड़कर सक्ती रियासत के राजा धर्मेंद्र सिंह सक्ती जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया किरण देव ओपी चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मोदी की गारंटी एवं मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विकास कार्य व जन हितैषी कार्यों जैसे महतारी वंदन योजना, किसान समृद्धि योजना, उजवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी हर मतदाताओं तक पहुंचाने की बात कही इस सम्मेलन में सक्ती विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए सभा को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव वित्त मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर लोकसभा उम्मीदवार कमलेश जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान करते हुए मोदी सरकार को केंद्र में फिर से लाने के लिए 400 पार की बात कही।