*प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*

*प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर

रायपुर,22 मार्च । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा , भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रितेश गांधी के उपस्थिति में धमतरी के पूर्व विधायक के पुत्र सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रवेशित लोगों को पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार तीन विषयो को आधार मानकर काम करती है। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम ,विश्व भर में लहराना। आज हर कोई मोदी का सिपाही बनना चाहता है आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।

You may have missed