*रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम में सक्ती की महिला जागृति शाखा का हुआ सम्मान*
*रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम में सक्ती की महिला जागृति शाखा का हुआ सम्मान*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
सक्ती /- अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाड़ीन के नेतृत्व में 29 मार्च को सदस्यों ने राजधानी रायपुर के एस एन पैलेस में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारिणी एवं सभा की बैठक में सहभागिता की, इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती को विगत दिनों दिल्ली के युवा भवन में एक लाख रुपए का सहयोग देकर ट्रस्टी बनने पर जहां सम्मान किया गया तो वहीं पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सक्रियता, विशेष योगदान, नेत्रदान, देहदान एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने के लिए सम्मानित भी किया गया तथा मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अधिवेशन में सक्ती महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने आगंतुक सभी सदस्यों से भी मुलाकात की एवं प्रदेश तथा राष्ट्रीय पदाधिकारीयो का आभार भी व्यक्त किया, रायपुर में संपन्न प्रांतीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी एवं सदस्य पहुंचे थे तथा इस बैठक के दौरान आने वाले दिनों के लिए मंच के संगठन को मजबूत करने एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार कार्यक्रमों पर भी चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया एवं शाखाओं को तथा व्यक्तिगत रूप से पदाधिकारीयो को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया तथा पूरे कार्यक्रम का आतिथ्य रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच ने किया था एवं प्रदेश नेतृत्व ने रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच की सुंदर व्यवस्था के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अधिवेशन में सक्ती महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने आगंतुक सभी सदस्यों से भी मुलाकात की एवं प्रदेश तथा राष्ट्रीय पदाधिकारीयो का आभार भी व्यक्त किया।
रायपुर में संपन्न प्रांतीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी एवं सदस्य पहुंचे थे तथा इस बैठक के दौरान आने वाले दिनों के लिए मंच के संगठन को मजबूत करने एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार कार्यक्रमों पर भी चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया एवं शाखाओं को तथा व्यक्तिगत रूप से पदाधिकारीयो को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया तथा पूरे कार्यक्रम का आतिथ्य रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच ने किया था एवं प्रदेश नेतृत्व ने रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच की सुंदर व्यवस्था के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


