*उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ली कोर ग्रुप एवं चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक विधानसभा वार*

*उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ली कोर ग्रुप एवं चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक विधानसभा वार*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/- उप मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सक्ती जिला के तीनों विधानसभा की कोर ग्रुप एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक लेने पहुंचे जहां जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फ़ूल माला से स्वागतम किया फिर विधानसभा चुनाव कार्यालय सक्ती में उपमुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। बैठक प्रारंभ होने से पहले भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किए शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारियो का बोध होना चाहिए एवं लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को मिले अपने-अपने दायित्व के अनुसार सशक्त भूमिका निभाने को कहा बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक करके वार्तालाप कर उनके कार्यों के बारे में जाना एवं उन्हें अपना सुझाव दिए कि आगे किस तरह से कार्य करके हमें मोदी जी के सपने को साकार करना है तथा भारत को विकसित व सशक्त कर देश को अब पांचवे पायदान से तीसरे स्थान पर लाना है, सन 2014 से पहले आए दिन देश में कहीं न कहीं बम विस्फोट होते रहता था लेकिन जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तब से बंद है, इसलिए अब की बार 400 पर के लक्ष्य को हमें पूरा करके दिखाना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सक्ती जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक कृष्णकांत चंद्रा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा सहसंयोजक पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू रामावतार अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष विधानसभा संयोजक सक्ती रामनरेश यादव विद्या सिदार संयोगिता सिंह जूदेव रूपा सिंहदेव मांगेराम अग्रवाल भूषण चंद्रा अमृतलाल साहू संजय रामचंद्र रमेश सिंघानिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल कवि वर्मा हेतराम देवांगन घनश्याम साहू नेतराम चंद्रा जैजैपुर नगरपालिका अध्यक्ष सोनसाय देवांगन हेतराम देवांगन संतोष राठौर रंजन सिन्हा टिकेंद्र बनाफर दिनेश बरेठ संतोष जब्बल प्रभाससिंह ठाकुर दीपक ठाकुर अंकित अग्रवाल लोकेश साहू अभिषेक शर्मा चिराग अग्रवाल अरुण शर्मा रोशन राठौर सहित सक्ती विधानसभा चंद्रपुर विधान सभा एवम जैजैपुर विधान सभा के चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यगण उक्त बैठक में शामिल हुए साथ ही पूर्व विधायक केशव चंद्रा चुडामनी राठौर जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर राजा धर्मेंद्र सिंह चौलेश्चर चंद्राकर एवम भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव नारायण प्रसाद राठौर परसन राठौर सहित भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।