*फिर बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, अब इस नेता ने लिया नामांकन फॉर्म, कहा- शीर्ष नेतृत्व में किया अन्याय*
*फिर बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, अब इस नेता ने लिया नामांकन फॉर्म, कहा- शीर्ष नेतृत्व में किया अन्याय*
हमारे छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
बिलासपुर /- लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है तो, कई नेता अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत में उतर गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता ने नामांकन फॉर्म लेकर अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
दरअसल, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने दावेदारी करते हुए नामांकन फॉर्म लिया है। विष्णु यादव ने बिलासपुर लोकसभा से पत्र्याशी बदलने की उम्मीद जताई है। कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने टिकट वितरण में शीर्ष नेतृत्व पर खुद के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विष्णु यादव ने कहा कि, कांग्रेस में अंतिम समय तक बी फॉर्म बदलता है।