*अबकी बार 400 पर जिम्मेदारी आपकी- प्रधानमंत्री मोदी*
*अबकी बार 400 पर जिम्मेदारी आपकी- प्रधानमंत्री मोदी*
*जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से कमलेश जांगड़े एवं रायगढ़ लोकसभा से राधेश्याम राठिया को जिताकर आप इन्हें मेरी मदद के लिए दिल्ली भेजें*
*रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले ही कर दी थी राम मंदिर निर्माण की तिथि तय*
*छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार ने मेरे कामों को बढ़ने ही नहीं दिया*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती – सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद संकल्प रैली में मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि आज तीसरी बार मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं, एवं आप जनता जनार्दन ही फिर से पूरे देश में भाजपा की सरकार बना सकते हैं, एवं पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के रूप में आपने मेरा काम देखा है, एवं आज पूरा देश तथा सोशल मीडिया भी यह बोलता है कि मोदी बहुत काम करता है एवं पिछले विधानसभा चुनाव में अपने मेरे निवेदन को स्वीकार कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाई तथा छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास नहीं किया तथा केंद्र सरकार के कामों को आगे बढ़ने नहीं दिया किंतु अब छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सुशासन की सरकार है एवं उसे सरकार के कार्यों को पूरा करना भी मेरी जिम्मेदारी है पीएम मोदी ने मंच के माध्यम से रामनामी समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज डेढ़ सौ साल पूर्व रामनामी समाज के पूर्वजों ने राम मंदिर बनने की तारीख तय कर दी थी, तथा आज मंच पर रामनामी समाज के प्रमुख आचार्य महेत्तरराम जी एवं माता सेत बाई जी उपस्थित है, मैं उन्हें वंदन करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूं, तथा इन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी पहुंच कर वहां हमें आशीर्वाद दिया था,
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने आप को भगवान राम से भी बड़ा मानती है, कांग्रेस ने अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया अब जनता के हाथों में यह बात है की तीसरी बार आपको फिर से ऐसी पार्टी को सबक सिखाना है, वही पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राम जी का ननिहाल है एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से कमलेश जांगड़े एवं रायगढ़ लोकसभा से राधेश्याम राठिया को जिताकर आप इन्हें मेरी मदद के लिए दिल्ली भेजें तथा भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए इन दोनों सांसदों की मुझे आवश्यकता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र मां चंद्रहासिनी देवी, मां अष्टभुजी देवी, गिरौदपुरी धाम, शिवरीनारायण एवं दामाखेड़ा जैसे पवित्र धार्मिक स्थल का प्रदेश है एवं मैं इस प्रदेश की धरती को नमन करता हूं, तथा पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने कभी कल्पना ही नहीं की थी कि कभी राम मंदिर बन पाएगा, पहले हम जब जनता के बीच जाते थे तो लोग यही सवाल करते थे कि कब बनेगा राम मंदिर इसकी तारीख बताएं, किंतु आज हमने आप सभी के आशीर्वाद से एवम राम जी की कृपा से 22 जनवरी को श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण कर उसकी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ी भाषा में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन करते हुए वंदन किया तथा कहा कि कोसा कासा कंचन की इस नगरी में आप सभी का उत्साह देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि आप आने वाले 07 मई को मेरे लिए एक घंटा निकालेंगे एवं मतदान केंद्र तक अपना वोट डालने जरूर जाएंगे, वहीं इस अवसर पर प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको कमलेश के कमल में बटन दबाना है तथा भाजपा को जिताना है, जेठा में आयोजित सभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे तथा मंच पर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे एवं मोदी के आते ही पूरा सभागार मोदी- मोदी के नारों से गूंज उठा तथा मौसम सुहाना होने के कारण लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा था तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी पूरे कार्यक्रम को लेकर काफी संवेदनशील था एवं विगत एक सप्ताह से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था चल रही थी एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी सक्ती में डेरा डालकर प्रधानमंत्री की मोदी की इस सभा को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
सभा को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब व अनुज शर्मा, भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े (जांजगीर-चाँपा) ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायक राजेश मूणत, सांसद गुहाराम अजगले, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक गोमती साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सतनामी समाज के गुरु बालदास साहेब, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता जूदेव, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व कृषि मंत्री मेघाराम साहू ,पूर्व विधायक खिलावन साहू, रामनामी समाज के अध्यक्ष आचार्य मेहतर राम रामनानी, दिनेशलाल जांगडे, रामनामी समाज की अध्यक्ष माता सतबाई रामनामी, संतोष लहरे, लोकसभा सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, लालधर सुल्तानिया, जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक चैतराम देवांगन, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांतसिंग ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंग चंदेल, महेश साहू, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, धनीराम धीवर, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजवाड़े, जिलाध्यक्ष सुभाष जलान, जिला सचिव श्रीमती श्यामा बाई साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती विद्या सिदार रामनरेश यादव और श्री मोदी की सभा के ठीक एक दिन पहले अपने 50 समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर व काफी संख्या में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विशाल जनसमूह उपस्थित थे।
कार्यक्रम में इसके अलावा रामावतार अग्रवाल, प्रदेश मीडिया से नलिनेश ठोकने ,राम त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव पंकज अग्रवाल सहमिडिया प्रभारी नारायण राठौर परसन राठौर,रंजू अंकित अग्रवाल, अभिषेक शर्मा चिराग अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, अमन डालमिया, कमल अग्रवाल,दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार, नरेश अग्रवाल प्रिंस कालू, गोविंद देवांगन, मांगेराम अग्रवाल,जयकिशन केडिया, ध्रुव सिंघल सहित भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिला, जांजगीर चांपा जिला, रायगढ़ जिला, के विभिन्न मोर्चा- प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नगर मंडल शक्ति, भाजपा ग्रामीण मंडल शक्ति, बाराद्वार मंडल एवं सारागांव मंडल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।





