*नव भारत के निर्माण में जन जन की हो सहभागिता -रूपकुंमारी*

*नव भारत के निर्माण में जन जन की हो सहभागिता -रूपकुंमारी*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

महासमुन्द | 24 अप्रैल को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की लोकसभा प्रत्यासी श्रीमती रूपकुंमारी चौधरीं ने महासमुन्द शहर में सघन जनसम्पर्क करते हुए नागरिकगणो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया | लोकसभा सभा चुनाव की मतदान तिथि के पूर्व प्रचार के अंतिम दिन प्रत्यासी रूपकुंमारी चौधरीं के साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमन्त्री पूनम चन्द्राकर ,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,जिला सहप्रभारी संध्या परगनिहा,विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल

विश्वकर्मा,विधानसभा संयोजक चंद्रहास चन्द्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ,शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियो और सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ श्रीराम मंदिर गाँधीचौक में पूजार्चना कर के साथ अपना जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया | भाजपा के पदाधिकारियों ने इस जनसम्पर्क रैली को महतारी वंदन योजना का अभिनन्दन बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रतीक के रूप में इस लोकसभा क्षेत्र से सक्रिय महिला को प्रत्यासी और पूरे प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान में महतारी वंदन योजना की सौगात देकर महिलाओ के मानसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है |

 

 

भाजपा के वक्ताओं ने जनसम्पर्क रैली के दौरान दिये गए उदबोधन में कहा कि भारत देश को विकसित और सुरक्षित बनाये रखने में मोदी जी के 10 वर्षो के कार्यकाल की कुशल राजनैतिक प्रबंधन पर पूरे देश की जनता को विश्वास है,और यह हम सभी का सौभाग्य कि ऐसा कर्मयोगी,राष्ट्रधर्म, संस्कृति,और जनसेवा में समर्पित मोदी जी जैसा जननायक सिर्फ हमारे पास है | वक्ताओं ने कहा कि आप सभी जानते है कि पिछले 10 सालों में मोदी जी ने भारत देश को शसक्त ,समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में एक नई पहचान दिलाई है | केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सुशासन के लिए संकल्पित और समर्पित है | इस लोकसभा का चुनाव हमारे देश ,प्रदेश के नवनिर्माण का चुनाव है | और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर हम राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान दे | अपने एक एक वोट भाजपा के पक्ष में देते हुए भाजपा की सरकार को उनकी योजनाओ के लिए धन्यवाद ज्ञापित करे | जनसम्पर्क रैली के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी,भाजपा पदाधिकारी पवन वर्मा,माधव टांकसाले,संदीप दीवान,सुधा साहू,निरंजना शर्मा,कौशल्या बंसल,सुजाता विश्वनाथन,अनिता जी रावटे,रमेश साहू,मुन्ना साहू,गोपाल वर्मा,प्रकाश शर्मा,एम आर विश्वनाथन,पार्षद मीना वर्मा,मनीष शर्मा,देवीचन्द राठी,मंगेश टांकसाले,मुन्ना देवार,हफीज क़ुरैशी, हेमलता यादव,राजू चन्द्राकर,शंकर चन्द्राकर,माधवी महेंद्र सिका,अरविंद प्रहरे,हरवंश सिंह नानू भाई,राकेश श्रीवास्तव,हनीश बग्गा,बादल मक्कड़,अग्रज शर्मा,दिनेश रूपरेला, नन्दू जलक्षत्री सुरेखा कंवर,लक्ष्मी साहू,सीता डोडेकर, जतिन रूपरेला,मधु यादव,कुमारी,ऋषभ,अमित साहू,विक्की गुरुदत्ता,भरत खत्री,सुनीता साहू, आकाश पांडे, राकेश पटवा,माखन ,नईम खान,अजय ,महेश,गोपी ,घनाराम,हेमा,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे |