*बाथरूम में किशोरी के साथ हैवानियत, दरिंदा पकड़ाया*
*बाथरूम में किशोरी के साथ हैवानियत, दरिंदा पकड़ाया*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
जांजगीर-चांपा /- जिले में किशोरी से रेप किया गया है घर पर अकेली लड़की का मुंह दबाकर आरोपी बाथरूम में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी अनुसार नाबालिग लड़की 18 अप्रैल की सुबह घर के पीछे आंगन के तरफ बाथरूम में गई थी इस बीच आरोपी नंद कुमार कुर्रे की नियत बिगड़ गई उसे बाथरूम में अकेले जाता देख उसके पीछे-पीछे चला गया।
पीड़िता ने बताया कि मुंह को अपने हाथों से दबाकर बाथरूम में बंद कर दिया इसके बाद दुष्कर्म किया जिसके बाद आरोपी नंद कुमार कुर्रे मौके से भाग निकला घटना की पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने अकलतरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नंद कुमार कुर्रे अपने गांव में है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने जुर्म स्वीकार कर लिया।


Narayan Rathore