*बलौदाबाजार की घटना को लेकर बीजेपी ने की जांच समिति गठित, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट*
*बलौदाबाजार की घटना को लेकर बीजेपी ने की जांच समिति गठित, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
रायपुर/- बलौदाबाजार में घटित हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक 05 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थान का दौरा कर इस विषय से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को 7 दिवस के अंदर सौंपेगी।
जांच समिति में दयालदास बघेल, मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति संयोजक, टंकराम वर्मा, मंत्री खेलकूद एवं युवा कल्याण सदस्य, शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, सदस्य, नवीन मारकण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजा. मोर्चा सदस्य, रंजना साहू, पूर्व विधायक शामिल हैं।


Narayan Rathore