*जांजगीर भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह जिला सक्ती मे निकाली विजय आभार रैली*

Listen to this article

*जांजगीर भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह जिला सक्ती मे निकाली विजय आभार रैली*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर

सक्ती /- लोकसभा जांजगीर-चाम्पा के नव निर्वाचित सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े के आभार रैली में शामिल हुऐ सक्ति नगर सहित जिले के कार्यकर्तागण अपार समर्थन से जीत मिलने पर नगर वासियों का आभार प्रकट करने उक्त विजय आभार रैली निकाली गई।

सांसद कमलेश जांगड़े की विजय रैली शाम 6 बजे नाका चौक में रामनरेश यादव के निवास स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक बाराद्वार रोड पुरेन्हापारा होते हुए बुधवारी बाजार चौक से गौरव पथ एवं हटरी रोड राजापारा नारायण सागर गायत्री मंदिर से मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के घर तक विजय रैली पहुंची जहां सक्ती नगर में लोगो ने जगह-जगह नवनियुक्त सांसद को बधाई देते हुए फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी भारी मतों से समर्थन देने के लिए सांसद कमलेश जांगड़े ने हाथ जोड़कर सक्ती नगरवासियों के स्नेह के लिए उनका आभार प्रगट किया विजय आभार रैली में सांसद कमलेश जांगड़े के साथ जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी जिला मीडिया नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंत्री की टीम युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे समापन के बाद अनूप अग्रवाल के घर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ सांसद कमलेश जांगड़े जी ने भोजन किया।

You may have missed