*उप सरपंच महेश कुर्रे एवं पटवारी कविता कंवर पर लगा फर्जी तरीके से पट्टा बनवाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप*
*उप सरपंच महेश कुर्रे एवं पटवारी कविता कंवर पर लगा फर्जी तरीके से पट्टा बनवाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
कटघोरा/- विकासखंड पोडी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के निवासी गोकुल कुर्रे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार से लिखित शिकायत की गई है कि उप सरपंच रहते हुए महेश कुर्रे द्वारा पूर्व पटवारी कविता कंवर एवं अपने भाई रोजगार सहायक मुकेश कुर्रे एवं अपनी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी कुर्रे सभी के द्वारा मिली भगत कर वन भूमि का पट्टा बनवा लिया गया है जिसे निम्न बिंदुओं के आधार पर खसरा क्रमांक 177/5,183/41,183/48,184/2को जांच कर निरस्त करने की मांग की गई है।

* ग्राम पंचायत कोरबी के निस्तार के लिए आरक्षित भूमि पर पट्टा बनवाया गया है ।
*हरेली सहेली योजना के तहत आरक्षित भूमि का पट्टा बनवा लिया गया है ।
* पूर्व में बिना काबिज की भूमि पर पट्टा बनवाकर काबिज व्यक्तियों से खाली करने धमकी दिया जा रहा है ।
* यादव समाज के द्वारा श्मशान घाट के लिए उपयोग किया जा रहे भूमि का पट्टा बनवा लिया गया है ।
*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रजनी कुर्रे के द्वारा फर्जी जानकारी देकर बनवाए ।
* राशि 12 लाख से मनरेगा के तहत बने तालाब की जमीन का पट्टा बनवा लिया गया है।
निम्न बिंदुओं के आधार पर पट्टा को निरस्त करने की मांग की गई है।
उक्त अवसर पर गोकुल कुर्रे लक्ष्मण कंवर रतन उईके नेहा कवर बसंती उईके विश्वजीत एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

